MP-UP में भारी बारिश का अलर्ट:असम में बाढ़ से 6.5 लाख प्रभावित, 41 मौतें; कश्मीर में नाले में बहने से मां-बेटे की जान गई

Wait 5 sec.

मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। असम में पिछले 24 घंटों में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई। इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। राज्य के 11 जिलों में 6.53 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बाढ़ के तेज बहाव में बह जाने से मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों जलाने की लकड़ी लेने के लिए नाले के पास गए थे। 23 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… देशभर के मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…