अपने वाहनों पर अवैध हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक प्रदेश में सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग पहचान बनाना चाहता है। यही वजह है कि बीते ढाई साल में प्रदेश में यातायात पुलिस ने अवैध हूटर लगाने पर 1 हजार से अधिक चालान काटे हैं।