अंबिकापुर के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से शुक्रवार सुबह योग के समय तीन अपचारी बालक रोशनदान की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। इनमें एक आदतन अपराधी है जो आठवीं बार केंद्र में आया था। बाल संप्रेक्षण गृह के बाद अब प्लेस ऑफ सेफ्टी से बच्चों के भागने की इस पहली घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।