बिलासपुर के सिम्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एनटीपीसी के सहयोग से बने अत्याधुनिक रक्त केंद्र को सीडीएससीओ का लाइसेंस मिल गया है। शासकीय क्षेत्र में पहली बार सिंगल डोनर प्लेटलेट सहित रक्त के सभी विकारों के इलाज की आधुनिक सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी।