गुजरात में एक दिन में दिल्ली की सालभर जितनी बारिश हुई। वलसाड जिले के उमरगाम में 22 जुलाई सुबह 6 बजे से 23 जुलाई सुबह 6 बजे तक 906 मिमी बारिश हुई। जबकि दिल्ली में पूरे साल औसतन 700-800 मिमी बारिश होती है। यानी उमरगाम में सिर्फ 24 घंटे में दिल्ली की सालभर की बारिश से भी ज्यादा (करीब 113%) बारिश हो गई। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। निचले इलाके डूब गए हैं। शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा, यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सीतापुर में पानी सड़क पर भर गया। ग्रामीण नाव से आ-जा रहे हैं। वहीं, राजस्थान के बांसवाड़ा और डूंगरपुर समेत 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है। 23 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें…