बिलासपुर के कोटा विकासखंड स्थित वनग्राम औरापानी में एक ही परिवार के तीन सदस्य मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं। हर साल बरसात में हॉट-स्पॉट बनने वाले इस गांव में स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर सर्वे शुरू कर दिया है और जिले के अन्य वनग्रामों में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है।