महादेव ऐप का सरगना सौरभ चंद्राकर 'अजन्ता मेंडिस' बनकर ओमान में काट रहा था फरारी, फर्जी पासपोर्ट बेनकाब

Wait 5 sec.

महादेव ऐप का फरार संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में 'अजन्ता मेंडिस' के नाम से बने फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था। दस्तावेजों में जन्मतिथि और नाम बदलकर छिपने वाले सौरभ के इस खुलासे से उसकी प्रत्यर्पण प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जबकि एजेंसियां पूरे सिंडिकेट की गहराई से जांच कर रही हैं।