तमिलनाडु के सीएम विजय की बतौर एक्टर आखिरी फिल्म 'जना नायकन' साल की सबसे मच अवेटेड फिल्में में से एक है. काफी देरी के बाद फाइनली ये फिल्म गुरुवार 23 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है. चलिए यहां जानते हैं 'जना नायकन' ने रिलीज से पहले प्री टिकट सेल में कितने करोड़ कमा डाले हैं?'जना नायकन' की कैसी है एडवांस बुकिंग रिपोर्ट? बता दे कि पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा फिल्म 'जना नायकन' को प्री टिकट सेल में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म ने घरेलू बाजार में रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से अपने ओपनिंग डे के लिए 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक मंगलवार, 21 जुलाई को सुबह 11 बजे तक 'जना नायकन' की पूरे देश में 5751 शोज के लिए 4 लाख 29 हजार 869 टिकटों की प्री सेल हुई है.इसी के साथ इस फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग में 10.45 करोड़ कमाए हैं. जबकि ब्लॉक सीटों के साथ पहले दिन की एडवांस बुकिंग से कुल कमाई 15.18 करोड़ रुपये हुई है.'जना नायकन' ने एडवांस बुकिंग में बनाया ये रिकॉर्ड'जना नायकन' ने प्री टिकट सेल में ही कमाल कर दिखाया है. रिलीज से पहले 15 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ इस फिल्म ने माना शंकरा वारा प्रसाद गारू के प्री टिकट सेल के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है और एडवांस बुकिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.भारत में 2026 की टॉप 'डे 1' प्री-सेल्स (ग्रॉस) करने वाली फिल्मेंधुरंधर 2 – 53 करोड़पेद्दी – 20.66 करोड़द राजासाब – 15.31 करोड़जना नायकन-15.18 करोड़माना शंकर वर प्रसाद गारू – 14 करोड़+बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़धमाल 4 – 174.20 करोड़ रुपयेये भी पढ़ें:-'रामायण' का ट्रेलर रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, रणबीर कपूर का एंट्री सीन हुआ वायरल, मेकर्स ने उठाया ये कदमक्या 'जना नायकन', रजनीकांत की 'कुली' को दे पाएगी मात?मौजूदा ट्रेंड को आधार पर सैकनिल्क का अनुमान है कि यह पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा भारत में लगभग 50-60 करोड़ की ओपनिंग कर सकती है. हालांकि, अगर फिल्म की आखिरी समय में टिकट बुकिंग जबरदस्त होती है, तो यह आंकड़ा बदल सकता है. फिर भी, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 'जना नायकन', डायरेक्टर लोकेश कनगराज की रजनीकांत-स्टारर 'कुली' (151 करोड़) से आगे निकलकर किसी तमिल फिल्म के लिए दुनिया भर में पहले दिन की सबसे ज्याजा कमाई का रिकॉर्ड बना पाती है या नहीं. 'जना नायकन' स्टार कास्ट'जना नायकन' की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, प्रियामणि, नारायण और नासर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. ये भी पढ़ें:-OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज