नीट पेपर लीक में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दूसरे दौर की बातचीत हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि CJP ने 3 मांगें और परीक्षा सुधार के 5 सुझाव रखे हैं। सरकार इन पर चर्चा कर रही है। शनिवार दोपहर 3.30 बजे तीसरे दौर की बैठक होगी। जिसमें सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अपना पक्ष बताएगी। सीजेपी ने सरकार से कहा हैकि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कोई समझौता नहीं होगा। प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने दावा किया कि सरकार ने सुसाइड करने वाले छात्रों के परिजन को 1-1 करोड़ मुआवजा और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज केस खत्म करने की दो मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है। हालांकि, सरकार ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, सरकार के सूत्रों के अनुसार, 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि पद छोड़ना सबसे आसान काम होगा और यह जिम्मेदारी से भागने के बराबर होगा। हम काम करके दिखाएंगे।’ इधर, प्रदर्शन के चलते दिल्ली सरकार ने पुलिस की सलाह पर वीकेंड तक सभी शराब दुकानें रात 8 बजे बंद करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को भी बिना सूचना के दुकानें समय से पहले बंद कर दी गईं, जिससे लोगों को वापस लौटना पड़ा। 24 जुलाई: जंतर-मंतर से संसद तक 7 बड़े अपडेट जंतर-मंतर समेत शुक्रवार को देशभर में हुए प्रदर्शन की तस्वीरें… 15 से ज्यादा राज्यों में आंदोलन, 450 हिरासत में नीट पेपर लीक और परीक्षा में धांधलियों के विरोध में 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन हुए। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, भोपाल, गुवाहाटी व आइजोल समेत 30 शहरों में रैलियां निकाली गईं। कोलकाता में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हुई। मुंबई में 400 तो पटना में 56 को हिरासत में लिया गया। अब तक देश में 30 FIR दर्ज हुई है। NAT से 47 अधिकारी हटाने का दावा, लेकिन यहां सरकार के सिर्फ 25 नुमाइंदे शुक्रवार शाम को खबर आई कि NTA ने अपने 47 अधिकारी बर्खास्त कर दिए हैं। इनमें से कुछ पर क्रिमिनल केस भी चलना है। हालांकि हैरान करने वाली बात यह रही कि संसद में दी गई जानकारी के मुताबिक, NTA में मंजूद किए गए 39 स्थायी पदों में से केवल 24 पर ही अधिकारी हैं। 15 पद खाली हैं। एजेंसी का कामकाज ठीक ढंग से चलता रहे इसके लिए 73 संविदा और 124 आउटसोर्स कर्मचारी तैनात हैं। संविदा कर्मियों में कंसल्टेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपर और यंग प्रोफेशनल्स हैं। यानी दोनों मिलाकर कुल 221 कर्मचारी, इनमें से भी लगभग 89% कर्मचारी नियमित नहीं हैं। जबकि शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने राज्यसभा में बताया था कि NTA को मजबूत करने के लिए सरकार ने निदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के 16 नए पद बनाए हैं। दिल्ली में आज से 2 बदलाव… पिछले 5 दिन में क्या-क्या हुआ, यहां पढ़ें… 24 जुलाई- सरकार-CJP में दूसरे दौर की बातचीत; वांगचुक का अनशन खत्म 23 जुलाई- कॉकरोच जनता पार्टी बोली- सरकार बात करने जंतर-मंतर आए 22 जुलाई- सोनम वांगचुक बोले- सरकार से भरोसा मिला तो अनशन तोडूंगा 21 जुलाई- अभिजीत दीपके बोले- बात करना है तो सरकार खुद जंतर-मंतर आए 20 जुलाई- CJP का संसद मार्च, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई सिर फूटे