छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के आसार हैं।