महू में सरकारी जमीन से बिना अनुमति मुरम निकालना पड़ा भारी, 43 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Wait 5 sec.

सरकारी जमीन पर बिना अनुमति मुरम निकालने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। महू तहसील के ग्राम खेड़ली में सरकारी चारागाह की जमीन से अवैध रूप से मुरम निकालने के मामले में अपर कलेक्टर ने दो आरोपियों पर 43.37 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।