भंवरकुआं चौराहे पर नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार को भी युवाओं का धरना जारी है। आंदोलन अब धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा है। पहले सिर्फ युवा इसमें शामिल हो रहे थे। वहीं अब कालेज के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और समाज के अन्य वर्ग भी इस आंदोलन से जुड़े गए है।