ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर और वजन सामान्य होने के बावजूद हृदय पूरी तरह सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्पतालों में लगातार ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं, जिनमें हृदय रोग के पारंपरिक जोखिम (डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्राल और मोटापा) नहीं होते, लेकिन वे इससे पीड़ित होते हैं।