महासमुंद में आवारा कुत्ते चारों ओर पर अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन की कमी, नगर पालिका उदासीन, उठे सवाल

Wait 5 sec.

महासमुंद जिले में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग सहमे हुए हैं, वहीं पशु औषधालय और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी रैबीज वैक्सीन खत्म हो गई है। वैक्सीन न मिलने से मरीजों को निजी मेडिकल स्टोरों से महंगे दाम पर टीके खरीदने पड़ रहे हैं। नगर पालिका की उदासीनता के कारण आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।