भोजशाला विवाद में नमाज के वैकल्पिक स्थल को लेकर मस्जिद पक्ष अपने रुख पर कायम है। उसका कहना है कि यदि सुप्रीम कोर्ट के 14 जुलाई के अंतरिम आदेश के अनुरूप व्यवस्था की जानी है, तो नमाज के लिए स्थान भोजशाला परिसर के निकट ही होना चाहिए।