भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने आसानी से 7 विकेट से अपने नाम करने के साथ 1-0 की बढ़त बना रखी है।