जब प्रभु यादव मथुरा में 'गोवर्धन परिक्रमा' कर रहे थे, तब उनके बेटे मयंक यादव हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ज़बरदस्त गेंदबाज़ी कर रहे थे. दो साल बाद वापसी कर रहे 24 साल के इस तेज़ गेंदबाज़ ने 18 रन देकर 2 विकेट लिया. उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ पहले T20I मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायन बेनेट का विकेट लिया.बेनेट ने इसी साल की शुरुआत में T20 वर्ल्ड कप में शानदार 97 रन बनाकर भारत को मुश्किल में डाल दिया था.TOI ने प्रभु यादव से बात की और उन्होंने कहा, "कैसे डाला? मैंने तो मैच देखा तक नहीं. मैं तो बस कल रात ही मथुरा आ गया था. अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस निकल रहा हूं. बस वो फिट रहे यहीं मांगा है. पिछले दो साल काफी मुश्किल रहे हैं बच्चे के लिए.''यह भी पढ़ें- Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिएओखला की एक फ़ैक्टरी में एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ियों के लिए सायरन बनाने का काम करने वाले प्रभु यादव बेटे के प्रदर्शन के बारे में सुनकर बेहद खुश हैं. बता दें कि मयंक यादव ने ज़िमबाब्वे के बल्लेबाज़ों को अपनी घातक गेंदबाज़ी से घुटनों पर ला दिया.मयंक का शानदार प्रदर्शनमैच की शुरुआत ही विकेट के साथ हुई, जब मयंक यादव ने पहली ही गेंद पर ब्रायन बैनेट को आउट कर दिया. मयंक ऐसे चौथे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी20 पारी की पहली गेंद पर दो या उससे ज्यादा बार विकेट लिया है. उनसे पहले भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं, जबकि अर्शदीप सिंह ने 2 मौकों पर टी20 पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है. मयंक ने इस मैच में दो विकेट लिए.मयंक ने 6 अक्टूबर 2024 को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले के जरिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने सीरीज के तीनों मैच खेले थे, जिनकी 3 पारियों में 4 विकेट चटकाए थे. इस दौरान उन्होंने 6.91 की इकॉनमी से रन खर्चे थे. इस सीरीज के बाद मयंक चोटिल हो गए थे. चोट के चलते वह ठीक तरह से आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके. उन्हें टीम इंडिया से भी लंबे वक्त तक बाहर रहना पड़ा. अब 2 साल से ज्यादा के लंबे इंतजार के बाद मयंक की टीम इंडिया में वापसी हुई है.यह भी पढ़ें- PAK VS WI: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, इस शानदार खिलाड़ी को मिला पहली बार मौका