वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाकर खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, उन्होंने हाथों से A बनाया। 15 वर्षीय बल्लेबाज का ये पहला इंटरनेशनल अर्धशतक है, जो उनके चौथे मैच में आया। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों में फ्लॉप होने के बाद वह ड्राप हो गए थे। इस फिफ्टी में वैभव ने कई रिकार्ड्स बनाए. उनके इस सेलिब्रेशन की बात करें तो ये IPL 2026 के दौरान चर्चा में आया था, जो उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मैच में किया था. इसके बाद उन्होंने खुद इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया था.वैभव सूर्यवंशी ने बताया था कि ये खास सेलिब्रेशन उनकी मा के लिए है, जिनका नाम A से शुरू होता है। बता दें कि उनकी मां का नाम आरती है. उन्होंने कहा था, "ये सेलिब्रेशन मेरी मां के लिए है, उनका नाम A से शुरू होता है.18 गेंदों में जड़ी फिफ्टीवैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. इस ताबड़तोड़ पारी में उन्होंने 4 छक्के और इतने ही चौके लगाए. अर्धशतक लगाकर अगली गेंद पर वह कैच आउट हो गए, उनका विकेट रिचर्ड नगारवा ने लिया. वैभव भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे सबसे छोटी उम्र के खिलाड़ी हैं.यह भी पढ़ें- जिम्बाब्वे की हार पर बौखलाए कप्तान सिकंदर रजा, कहा- 'मुझे नहीं लगा था कि...'7 विकेट से जीता भारत126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट 23 के स्कोर पर गिरा था. अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला, उन्होंने 1 रन बनाया वो भी 8 गेंदें खेलकर. दूसरे ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया. 18 गेंदों में अर्धशतक लगाने के बाद वह आउट हो गए. ईशान किशन ने 35 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 28 रन बनाए. भारत ने लक्ष्य को 14वें ओवर में हासिल कर 7 विकेट से जीत दर्ज की.यह भी पढ़ें- शुभमन गिल, तेंदुलकर से लेकर सुरेश रैना तक, जानें छात्रों के प्रदर्शन पर क्या बोले भारतीय क्रिकेटर्सइससे पहले श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. मयंक यादव ने मैच की पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट को आउट कर रिकॉर्ड बनाया. दूसरे ओपनर बेन करेन को प्रिंस यादव ने अपना शिकार बनाया. जिम्बाब्वे के 4 विकेट 32 के स्कोर पर गिर गए थे, कप्तान सिकंदर रजा (4) भी फ्लॉप रहे. निचले क्रम के बल्लेबाज रयान बर्ल (26), वेस्ले (39) और मरूमनि (27) की पारियों की बदौलत मेजबान 125 के स्कोर तक पहुंच पाया. भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लिए. शिवम् दुबे और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिया.