गुजरात के वलसाड जिले में हुई भीषण अतिवृष्टि के कारण बाग खंड के ग्राम डोबनी के करीब 30 श्रमिक दो दिन तक बाढ़ के पानी के बीच भूखे प्यासे फंसे रहे। राहत की बात यह रही कि स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।