दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमराव स्थित खारून नदी में पिकनिक मनाने गए दोस्तों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाने के दौरान तेज बहाव में एक युवक बह गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने करीब सोलह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह युवक का शव बरामद कर लिया है।