इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!

Wait 5 sec.

टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे सीरीज खेली. दोनों ही सीरीज में मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा. वनडे सीरीज में भारत की लगभग पूरी क्षमता वाली टीम मैदान पर नजर आई थी, लेकिन फिर भी मेजबान इंग्लैंड के सामने 1-2 से हार का सामना किया. 50 ओवर सीरीज की इस हार से कई खिलाड़ियों के करियर पर खतरा मंडराने लगा है. हम आपको ऐसे ही 4 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें वनडे टीम में दोबारा जगह मिलना लगभग नामुमकिन होगा. 1- वाशिंगटन सुंदर लिस्ट में पहला नाम स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर का नाम नजर आता है. सुंदर ने वनडे सीरीज के दो मैच खेले, जिसमें वह लगभग फ्लॉप रहे. दोनों पारियों में बैटिंग करते हुए उनके बल्ले से क्रमश: 52* और 02 रन निकले. वहीं गेंदबाजी करते हुए कोई विकेट नहीं ले सके. 2- शिवम दुबे लिस्ट में अगला नाम पेस बॉलिंग ऑलराउंडर शिवम दुबे का हो सकता है. मुख्यत: भारत के लिए टी20 खेलने वाले दुबे ने भी इंग्लैंड वनडे सीरीज में 2 मैच खेले, जिसकी 1 पारी में बैटिंग करते हुए बिना खाता खोले पहली गेंद पर आउट हुए. वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो पारियों में 2 विकेट लिए. 3- ईशान किशन बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के 2 मैच खेले, जिसमें बैटिंग करते हुए उन्होंने क्रमश: 01 और 14 रन बनाए. ईशान के फ्लॉप होने से मिडिल ऑर्डर कमजोर नजर आया. वैसे ईशान भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी हैं. 4- प्रिंस यादव तेज गेंदबाज प्रिंस यादव से काफी उम्मीदें लगाई जा रही थीं. आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रिंस वनडे सीरीज में फ्लॉप हो गए. उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी वनडे में मौका मिला, लेकिन वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके. उन्होंने 10 ओवर में सिर्फ 1 विकेट लेकर 10 ओवर में 7.90 की इकॉनमी से 79 रन खर्चे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तमाम खिलाड़ियों को अगली वनडे सीरीज में मौका मिलता है या नहीं.  यह भी पढे़ं: 'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें