Pumpkin Seed Oil Tips: घर में बनाना चाहते हैं कद्दू के बीज के तेल, जान लें बालों को बढ़ाने वाले ये सीक्रेट टिप्स

Wait 5 sec.

Pumpkin Seed Oil Tips: नवजवान लड़के और लड़कियां अक्सर अपने बालों के बारे में बहुत सोचते हैं. कभी ऑनलाइन तो कभी ऑफलाइन सिर्फ तेलों के बारे में सर्च करते रहते हैं. लेकिन रसोई में रखी एक ऐसी सामग्री है, जिसके बीज का तेल आपके बालों को बढ़ने, जड़ों को मजबूत करने और बालों की मोटाई बढ़ाने में जबरदस्त मदद कर सकता है. ये छोटे-छोटे बीज पोषक तत्वों का खजाना होते हैं. इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, जरूरी फैटी एसिड, विटामिन ई, प्लांट स्टेरॉल्स, जिंक और मैग्नीशियम पाए जाते हैं. कद्दू के बीज का तेल अपनी गुणवत्ता के कारण खूब जाना जाता है. यह अपने गुणों के कारण बालों की बढ़त को बढ़ावा देने, बालों को मजबूत बनाने और जड़ों को पोषण देने के लिए दूसरे तेलों से अलग माना जाता है. हालांकि, कुछ शोध बताते हैं कि कद्दू के बीज का तेल बालों के झड़ने और पतले बालों की समस्या में मदद कर सकता है. हालांकि, इसे गंजेपन का इलाज नहीं माना जाता. जानिए, घर में कैसे बनाते हैं कद्दू के बीज का तेल.कद्दू के बीज के तेल के फायदेकद्दू के बीज का तेल पोषक तत्वों का खजाना होते हैं, इनमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, जरूरी फैटी एसिड, विटामिन ई, पौधों का स्टेरॉल्स, जिंक और मैग्नीशियम पाया जाता है. यह तेल प्रदूषण, UV किरणों और यहां तक कि सूजन (inflammation) के कारण होने वाला ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है. सेहतमंद रहने का मतलब है बेहतर बाल का होना. इस तेल के सूजनरोधी [ anti-inflammatory] गुण जिसमें खुजली, पपड़ी, लालिमा की लक्षणों का खातमा करता है. यह भी पढ़ें: Weekly Fasting Benefits:हफ्ते में एक बार उपवास रखने के क्या हैं फायदे? लेकिन इन चीजों का रखना होगा ध्यानघर पर ऐसे बनाएं कद्दू के बीज का तेलसबसे पहले आधा कप कच्चे कद्दू के बीज लें. इसके साथ एक कप नारियल या मीठे बादाम का तेल और चाहें तो एक बड़ा चम्मच अरंडी का तेल भी मिला सकते हैं.कद्दू के बीजों को 2 से 3 मिनट तक हल्की आंच पर भून लें और फिर उन्हें दरदरा कूट लें. अब डबल बॉयलर की मदद से कैरियर ऑयल को हल्का गर्म करें और उसमें कुटे हुए बीज डाल दें. इस मिश्रण को 30 से 40 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. ठंडा होने के बाद मलमल के कपड़े से छानकर गहरे रंग की कांच की बोतल में भर लें. इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखने से तेल लगभग 2 से 3 महीने तक सुरक्षित रह सकता है.इस तरह करें इस्तेमालहफ्ते में एक बार स्कैल्प की मालिश करें: ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करने के लिए 5-10 मिनट तक स्कैल्प पर तेल से मालिश करें. कद्दू के बीज का तेल से हेयर मास्क बनाएं और इसे रात भर लगा रहने दें, फिर हलका ठंड पानी से धो लें. इसे रोज़मेरी ऑयल के साथ भी मिलाया जा सकता है: इस मिश्रण में रोजमेरी एसेंशियल ऑयल की 2-3 बूंदें मिलाएं, क्योंकि माना जाता है कि इसमें बालों के झड़ने को रोकने वाले गुण होते हैं.Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. यह भी पढ़ें: Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ