नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वैधता पर उठे सवाल: ओएमआर शीट और उत्तर कुंजी के आधार पर आना थे 305 अंक, मिले सिर्फ 64

Wait 5 sec.

नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली सहित देश के अलग-अलग स्थानों पर हो रहे प्रदर्शनों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वैधता और कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठ गए हैं। मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। इसे लेकर याचिका दायर हुई है। कहा है कि एनटीए द्वारा जारी अधिकारिक ओएमआर शीट, उत्तर कुंजी और अंतिम परिणाम में गंभीर विसंगतियां हैं।