लसूड़िया थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी नगर में एक मकान में दिनहदाड़े चोरी की बड़ी घटना हो गई। इसमें चोर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। हालांकि चोर आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस जांच कर आरोपितों की तलाश कर रही है।