उज्जैन नगर निगम परिषद के विशेष सम्मेलन में टीडीआर मॉडल मंजूर...प्रभावितों को अब जल्दी मिलेगा मुआवजा

Wait 5 sec.

नगर निगम परिषद का विशेष सम्मेलन मंगलवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक और हंगामे के बीच संपन्न हुआ। कई प्रस्तावों पर विपक्ष ने आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन अंततः अध्यक्ष कलावती यादव ने सम्मेलन में प्रस्तुत सभी 26 प्रस्ताव बहुमत से पारित कर दिए।