सोशल मीडिया केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रदर्शनकारियों का जिक्र करते हुए कथित तौर पर उन्हें 'फांसी देने' की बात कह रहे हैं. वीडियो में पीयूष गोयाल क्या कहते हैं?: वीडियो में पीयूष गोयल को यह कहते हुए सुना जा सकता है,पीयूष गोयाल "मेरा साफ मानना है कि हमें दो-तीन कॉकरोचों को सरेआम लटका देना चाहिए. ताकि इस 'कॉकरोच जनता पार्टी' को असलियत का अंदाजा हो जाए कि हमारी ताकत क्या है और हम किस हद तक जा सकते हैं. जब ये लोग अपने दो-तीन कॉकरोचों को इस तरह लटकते देखेंगे, तो उनका सारा हुड़दंग शांत हो जाएगा; वे खुद ही अपना विरोध खत्म कर देंगे और दम दबाकर भाग जाएंगे."इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )हमें सच कैसे पता चला?: हमने वायरल क्लिप पर रिवर्स इमेज सर्च का इस्तेमाल किया जिससे हमें न्यूज एजेंसी PTI का यह X पोस्ट मिला, जिसमें वायरल दावे से मेल खाते हुए दृश्य थे. इस वीडियो में पीयूष गोयल ने पेपर लीक के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले के बारे में बात की थी और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ "सबसे सख्त कार्रवाई" का वादा किया था. इसके बाद उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे पर चर्चा करने और इसे राजनीतिक न बनाने, भागने के बजाय बातचीत को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था;VIDEO | On PM Modi's X post, Union Minister Piyush Goyal (@PiyushGoyal) says, "Today, Prime Minister Narendra Modi made it clear that the strictest possible action will be taken against those responsible. Fast-track courts will be set up to ensure swift and stringent punishment… pic.twitter.com/WBn6qYMArz— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026 न्यूज ऑर्गनाइजेशन ANI और DD News ने भी ऐसे ही वीडियो शेयर किए, जिनमें पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री के फैसलों और NEET पेपर लीक के मुद्दे पर बात की थी. शेयर किए गए किसी भी वीडियो या रिपोर्ट में पीयूष गोयल ने CJP का नाम नहीं लिया और न ही प्रदर्शनकारियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की बात कही.क्या यह AI है?: हमने Hiya के डीपफेक वॉइस डिटेक्टर का इस्तेमाल कर इस वीडियो की जांच की, जिसमें इस वीडियो के ऑडियो को 100 में से 7 का ऑथेंटिसिटी स्कोर मिला और यह बताया गया कि यह आवाज "मुमकिन है डीपफेक" है.इस वीडियो का ऑडियो डीपफेक है.Hive Moderation के AI-जनरेटेड कंटेंट का पता लगाने वाले टूल पर इसी तरह की जांच से पता चला कि टूल ने वीडियो में AI-जनरेटेड ऑडियो होने की संभावना 97.1 प्रतिशत बताई.Hive पर वीडियो के ऑडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई है. पीयूष गोयल और PIB की सफाई: पीयूष गोयल ने X पर साफ तौर पर बताया है कि गलत जानकारी फैलाने की कोशिश में उनका डीपफेक वीडियो बनाने और उसे फैलाने के लिए, AI का इस्तेमाल करके उनके बयानों को "बुरी नीयत से बदला गया है."इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि उन्होंने इस वीडियो के बारे में FIR दर्ज कराई है. इस पोस्ट को यहां देखा जा सकता है. प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट-चेकिंग विंग ने भी इस वीडियो को फेक और AI की मदद से बनाया गया बताया है. ⚠️ Fake Video Alert! Pakistani propaganda accounts are circulating a video of Union Minister Piyush Goyal claiming that he made threatening remarks about the protesting students. #PIBFactCheck: ❌This video is #Fake and AI-generated. ✅ Union Minister @piyushgoyal did… pic.twitter.com/lowN3RxaHl— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 24, 2026 VIDEO | On PM Modi's X post, Union Minister Piyush Goyal (@PiyushGoyal) says, "Today, Prime Minister Narendra Modi made it clear that the strictest possible action will be taken against those responsible. Fast-track courts will be set up to ensure swift and stringent punishment… pic.twitter.com/WBn6qYMArz— Press Trust of India (@PTI_News) July 23, 2026 निष्कर्ष: पीयूष गोयल का एक डीपफेक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें गलत दावा किया जा रहा है कि वे कुछ प्रदर्शनकारियों को फांसी दिलाने की बात कर रहे हैं.(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन का नहीं, ये वीडियो AI से बना है