बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा 'जना नायकन' ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों में खूब एंटरटेन किया. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 50 फीसदी की गिरावट भी दर्ज की गई बावजूद इसके 'जना नायकन' ने सेकंड डे भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया. यहां तक कि वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने एक बड़ा मील का पत्थर भी पार कर लिया है.'जना नायकन' ने भारत में दूसरे दिन कितनी की कमाई? सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय की फ़िल्म 'जना नायकन' ने रिलीद के दूसरे दिन भारत में 12,190 शो में कुल 21.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसी के साथ भारत में फिल्म की दो दिनों की नेट कमाई 63.85 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 75.00 करोड़ रुपये हो गया है.ये भी पढ़ें:-'तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,' स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन'जना नायकन' ने वर्ल्डवाइड दो दिन में कितनी की कमाई? 'जना नायकन' की ओवरसीज में डंका बज रहा है.विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 10.00 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका ओवरसीज का टोटल कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हुआ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्मका ग्रॉस कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी इस फिल्म ने रिलीज के दो दिन में ही 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली है. View this post on Instagram A post shared by Vijay (@actorvijay)वर्ल्डवाइड बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड'जना नायकन' ने वर्ल्डवाइड दूसरे दिन कॉलीवुड की साल की 15 फिल्मों को मात देकर दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. ये बस अब करुप्पु से पीछे है. बता दें कि करुप्पु की वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कमाई 314.79 करोड़ रुपये है. ये साल की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कॉलीवुज फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर है. वहीं अब दूसरे नंबर पर 112.50 करोड़ की कमाई के साथ 'जना नायकन' काबिज हो गई है. इधयम मुरली- 28.4 करोड़गट्टा कुश्ती 2- 56.09 करोड़कॉन सिटी- 5.66 करोड़नूर सामी- 13.05 करोडपरिमाला एंड कंपनी- 14.73 करोड़ब्लास्ट- 77.01 करोड़कारा- 54.82 करोड़लव इंश्योरेंस कंपनी- 61.92 करोड़हैप्पी राज- 7.71 करोड़यूथ- 73.38 करोड़थाई किझावी- 84.05 करोड़विद लव- 39.74 करोड़थलाइवर थम्बी थलाइमैयिल- 38.75 करोड़वार वैथियार- 11.03पराशक्ति- 84.75 करोड़ये भी पढ़ें:-'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं''जना नायकन' के बारे में'जना नायकन' को एच विनोथ ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय के साथ-साथ ममिता बैजू, पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और प्रकाश राज जैसे कई बड़े कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. शुरू में यह फ़िल्म जनवरी में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोड्यूसर और CBFC के बीच विवाद के कारण इसे कुछ महीनों के लिए टाल दिया गया था. कई महीने की देरी और ऑनलाइन लीक का सामना करने के बाद ये 23 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है.