How To Get Rid Of Lizards At Home 2026: अगर घर में बार-बार छिपकलियां दिखाई देने लगी हैं, तो इसकी वजह सिर्फ मौसम नहीं होती. दरअसल, छिपकलियां वहीं रहती हैं जहां उन्हें आसानी से खाना, पानी और छिपने की सुरक्षित जगह मिल जाती है. ऐसे में अगर घर का माहौल उनके लिए अनुकूल हो जाए, तो वे बार-बार लौटकर आने लगती हैं. क्यों बार-बार आती है छिपकली?छिपकलियों की सबसे बड़ी पसंद छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े होते हैं. अगर घर में मच्छर, मक्खियां, चींटियां, पतंगे, दीमक या मकड़ियां ज्यादा हैं, तो छिपकलियां भी वहां आसानी से पहुंच जाती हैं. रात के समय जलने वाली तेज लाइटें भी उन्हें आकर्षित करती हैं, क्योंकि रोशनी के आसपास उड़ने वाले कीड़े इकट्ठा हो जाते हैं और छिपकलियों को आसानी से भोजन मिल जाता है.इन जगहों को सूखा रखना जरूरीघर में रखे फल, पौधे और किचन का खुला सामान भी कई बार छिपकलियों को आकर्षित करता है. कुछ प्रजातियां फलों और पौधों को भी नुकसान पहुंचाती हैं. इसलिए कटे हुए फल लंबे समय तक खुले में रखने से बचना चाहिए और फलों को ढककर या फ्रिज में रखना बेहतर होता है. पानी भी छिपकलियों को घर की ओर खींचने का एक बड़ा कारण है. अगर घर में कहीं पाइप से रिसाव हो रहा है, सिंक के आसपास हमेशा नमी रहती है या बाथरूम और किचन में पानी जमा रहता है, तो यह उनके लिए अनुकूल वातावरण बन जाता है. इसलिए घर को जितना हो सके सूखा और साफ रखना जरूरी है.इसे भी पढ़ें- किचन सिंक से टपक रहा पानी तो अपनाएं ये ट्रिक्स, बिना प्लंबर के मिनटों में होगा ठीकघर में छिपकलियों को आने से कैसे रोकें?अगर आप चाहते हैं कि छिपकलियां घर में न आएं, तो सबसे पहले उनके खाने का इंतजाम खत्म करें. यानी घर में कीड़े-मकोड़ों की संख्या कम रखें. नियमित सफाई करें और कचरे को लंबे समय तक जमा न रहने दें. दरवाजों, खिड़कियों और दीवारों में मौजूद दरारों या छोटे छेदों को अच्छी तरह बंद कर दें. इन्हीं रास्तों से छिपकलियां आसानी से घर के अंदर प्रवेश कर जाती हैं. स्टोर रूम, किचन के नीचे की जगह, बाथरूम और फर्नीचर के पीछे जैसी जगहों की भी समय-समय पर सफाई करते रहें, ताकि उन्हें छिपने की जगह न मिले.ये घरेलू उपाय भी कारगरकई घरेलू उपाय भी छिपकलियों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं. लहसुन की तेज गंध, काली मिर्च या मिर्च पाउडर का इस्तेमाल, अंडे के छिलके और कुछ लोग नेफ्थलीन की गोलियों का भी उपयोग करते हैं. हालांकि इनका इस्तेमाल करते समय बच्चों और पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है.अगर घर में छिपकलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सफाई या घरेलू उपायों के बाद भी समस्या कम नहीं हो रही, तो यह किसी छिपे हुए इंफेक्शन या बड़ी समस्या का संकेत हो सकता है.इसे भी पढ़ें- पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, सीसे की तरह चमक उठेगा घर का कोना-कोना