मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के घोटिया गांव में बुधवार सुबह फ्लावर वैली स्कूल की बस ने रिवर्स करते समय 2 साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से भड़के ग्रामीणों ने एकटकन्हार-भर्रीटोला मार्ग पर 2 घंटे तक चक्काजाम रखा।