अधिकांश परिवारों के लिए अपनी जिंदगी में एक घर खरीदना सिर्फ पैसों का कोई लेन-देन या कागजी सौदा नहीं है। यह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण फाइनेंशियल फैसला होता है, जिसका सपना वो बरसों से अपने दिल में संजोए रखते हैं।