धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर इंदौर हाई कोर्ट सख्त, प्रशासन से मांगा जवाब

Wait 5 sec.

धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों की वजह से हो रहे ध्वनि प्रदूषण को लेकर मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने सख्ती दिखाई है। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी भले ही दावा कर रहे हैं कि कार्रवाई की जाती है, लेकिन इसका असर नजर नहीं आ रहा। हम कार्रवाई से संतुष्ठ नहीं हैं।