न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. शर्मा ने बताया कि ऐसे मामलों में सबसे बड़ी चुनौती यह होती है कि धंसी हुई वस्तु कई बार रक्तस्राव को अस्थायी रूप से रोक रही होती है। यदि उसे बिना चिकित्सकीय तैयारी के बाहर निकाल दिया जाए तो कुछ ही मिनटों में जानलेवा रक्तस्राव हो सकता है। इसलिए सिर या शरीर में धंसी किसी भी नुकीली वस्तु को कभी स्वयं नहीं निकालना चाहिए।