बिलासपुर के बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार नरेंद्र खांडे की हत्या के 11 दिन बाद प्रशासन और परिजनों के बीच साढ़े 11 लाख रुपये के मुआवजे और संविदा नौकरी की सहमति बनने पर धरना समाप्त हो गया है। बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि पुलिस ने देश के अलग-अलग शहरों से तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।