कांकेर में नौनिहालों की जान ले रहे डंकधारी, मलेरिया से 11 दिनों में तीन छात्रों की मौत, छात्रावासों में फैला संक्रमण

Wait 5 sec.

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बीते दिनों तीन छात्रों की मौत हो चुकी है। मर्दापोटी एवं इरादाह छात्रावासों में कई छात्र मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। इस अचानक हुए आउटब्रेक के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में शिविर लगाकर जांच शुरू है।