उद्घाटन से पहले ही भारतमाला सड़क में पड़ी दरारें,रायपुर- विशाखापट्टनम कॉरिडोर की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Wait 5 sec.

रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के तहत बन रही भारतमाला सड़क परियोजना उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गई है। कोंडागांव के सरगी-बासनवाही और कांकेर के दुधावा क्षेत्र में सड़क पर बड़ी दरारें आने और डामर उखड़ने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने उच्चस्तरीय तकनीकी जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।