बलौदाबाजार के गौरव पथ स्थित पीतल कारोबारी राजकुमार सराफ के आवास और कारखाने पर प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार देर रात छापा मारा। जांच के दौरान वित्तीय दस्तावेजों और शराब कारोबार से जुड़े कनेक्शन की पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई से इलाके के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।