सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मूसलाधार बारिश के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। माधोपाली पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में देवनारायण पटेल की कार बह गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अमझर पुल के पास राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लापता चालक की तलाश लगातार जारी है।