नेशनल काउंसिल फॉर टीचर्स एजुकेशन (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तीन चरण की काउंसिलिंग पूरी होने के बाद भी कई कोर्सों की सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा चिंता बीपीएड, एमपीएड, बीएससी-बीएड और बीए-बीएड पाठ्यक्रमों को लेकर है।