शहर के उभरते कलाकार गौरव दवे अंगदान कर अमर हो गए। डॉक्टरों द्वारा ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद सोमवार सुबह 8:04 बजे उनका दिल एयरलिफ्ट कर अहमदाबाद भेजा गया, वहां यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती 24 वर्षीय युवक में ट्रांसप्लांट किया गया।