अब भोपाल के सभी प्रमुख डाकघरों पर गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद शुद्ध गंगाजल केवल 30 रुपये में मिल सकेगा। यह सुविधा पहले से चली आ रही है, लेकिन अब सावन से पहले श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।