जंतर-मंतर पहुंच कर CJP का समर्थन करने का यह वीडियो मेनका गांधी का नहीं है

Wait 5 sec.

कॉकरोच जनता पार्टी के 20 जुलाई 2026 को संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में छात्रों और पुलिस के बीच मुठभेड़ और लाठीचार्ज की घटनाएं दर्ज हुई. इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें और दावे शेयर किए गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि बीजेपी नेता मेनका गांधी ने जंतर मंतर पहुंच कर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.वायरल वीडियो में नजर आ रहीं महिला मेनका गांधी नहीं है बल्कि उनकी बहन अंबिका शुक्ला है.अंबिका शुक्ला ने 12 जुलाई 2026 को जंतर-मंतर पर पहुंच कर इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो से सम्बंधित कीवर्ड्स (Maneka Gandhi, CJP Protest ) इंटरनट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें डिजिटल न्यूज पोर्टल की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला को मेनका गांधी की बहन बताया गया था. वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान की जा सकती है. इस वीडियो को शेयर कर लिखा गया था कि, "CJP प्रदर्शन में मेनका गांधी की बहन का सबसे बड़ा बयान, देखें क्या बोले."इस रिपोर्ट को यहां देखा जा सकता है. यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें OpIndia की यह रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो में नजर आ रही महिला को अभिजीत दीपके के साथ देखा जा सकता था. इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की बहन अंबिका शुक्ला ने रविवार, 12 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया और समाज में दया और न्याय के लिए एक व्यापक आंदोलन के तौर पर इसका समर्थन किया."इस रिपोर्ट को यहां पढ़ा जा सकता है. यहां से अंदाजा लेकर हमने अंबिका शुक्ला के इंस्टाग्राम अकाउंट को चेक किया, हमारी सर्च में हमें अंबिका शुक्ला के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वहीं न्यूज रिपोर्ट और यह एक अन्य वीडियो मिली जिसमें देखा जा सकता था कि अंबिका शुक्ला CJP के समर्थन में 12 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंची थीं. View this post on Instagram A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)निष्कर्ष: जंतर-मंतर पहुंची मेनका गांधी की बहन के वीडियो को मेनका गांधी का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. (अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)TIME मैगजीन के कवर पर सोनम वांगचुक की फोटो का दावा सच नहीं