यूपी कैबिनेट ने 333 किलोमीटर लंबे विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब ₹26,315 करोड़ की लागत से बनने वाला यह 6-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे भविष्य में 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य अगले 36 महीनों में इस परियोजना को पूरा करना है।