अब तक अलग-अलग बहने वाली नर्मदा और माही का अनोखा मिलन गुरुवार को सरदारपुर क्षेत्र में देखने को मिला। नर्मदा उद्वहन सिंचाई योजना का पानी माही नदी के उद्गम स्थल तक पहुंचा तो वहां नर्मदा जल की धार के साथ संगम का नजारा बन गया।