मीना बाजार में होने वाले मुशायरे के मामले में निगम प्रशासन घिरा है। 31 अक्टूबर को यहां मुशायरा होना है, जिसे लेकर आरोप लग रहे हैं कि समिति के कर्ताधर्ताओं ने एेसे शायर को यहां आमंत्रित किया जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुका है।