चिकन पॉक्स यानी छोटी माता ठीक होने के बाद भी कई लोगों के चेहरे पर काले निशान या छोटे-छोटे गड्ढे रह जाते हैं. इनकी वजह से चेहरा पहले जैसा साफ नजर नहीं आता. ऐसे में लोग दाग हटाने के लिए कई घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. लेकिन हर नुस्खा त्वचा के लिए सही नहीं होता. आइए जानते हैं कि चिकन पॉक्स के दागों की देखभाल कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.एलोवेरा जेल और नारियल तेल से रखें त्वचा का ध्यानचिकन पॉक्स के दाग ठीक होने के बाद त्वचा को नमी देना जरूरी है. इसके लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. यह त्वचा को नमी देने और रूखापन कम करने में मदद करता है. थोड़ी मात्रा में एलोवेरा जेल लेकर चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं. पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर लगाकर जांच लें. अगर जलन या खुजली हो, तो इसका इस्तेमाल न करें. इसी तरह, अगर त्वचा रूखी है, तो थोड़ी मात्रा में नारियल तेल भी लगाया जा सकता है. यह त्वचा को मुलायम रखने में मदद करता है. सनस्क्रीन लगाएं, इन घरेलू नुस्खों से बचेंचिकन पॉक्स के बाद चेहरे पर बचे काले निशान धूप के संपर्क में आने से और गहरे होते हैं. इसलिए रोजाना SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन लगाएं. तेज धूप में छाता या टोपी इस्तेमाल करना न भूले. दाग हटाने के लिए चेहरे पर नींबू का रस, बेकिंग सोडा या दूसरे तेज घरेलू नुस्खे लगाने से बचें. इनसे त्वचा में जलन और लालिमा हो सकती है, जिससे निशान और गहरे पड़ते हैं. यह भी पढ़ें :मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत गहरे दाग और गड्ढों के लिए डॉक्टर से लें सलाहअगर चिकन पॉक्स के बाद चेहरे पर गहरे निशान या छोटे-छोटे गड्ढे बन गए हैं, तो घरेलू नुस्खों से इन्हें हटाना मुश्किल हो रहा है. तो ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है. डॉक्टर त्वचा की स्थिति देखकर सही इलाज बताते हैं. जरूरत के हिसाब से वो कौन-सा इलाज सही रहेगा, यह दागों की गहराई और त्वचा की स्थिति देख कर बता पाएंगे .यह भी पढ़ें : Ghee Purity Test: बाजार से खरीदा देसी घी असली है या नकली, देसी तरीकों से कैसे पहचानें? *Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें*