स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनें टकरा गईं। स्पेनिश मीडिया के मुताबिक, हादसे में 39 लोगों की मौत की खबर है। स्पेनिश अखबार एल पाइस के मुताबिक, एक ट्रेन ने दूसरी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर इमरजेंसी मेडिकल टीमें पहुंची हैं। यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे हुई। हादसे के बाद राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी अंडालूसिया क्षेत्र से जोड़ने वाली रेल लाइन बंद कर दी गई। हादसे से जुड़ी 4 तस्वीरें… घायलों के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है एक ट्रेन सुबह 8 बजे मैड्रिड से सेविल के लिए रवाना हुई थी। इसी दौरान दूसरी ट्रेन उससे टकरा गई। रेल नेटवर्क चलाने वाली कंपनी एडिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने X पर लिखा कि ट्रेन हादसे की खबर सुनकर वे सदमे में हैं। राहत और बचाव दल मौके पर मौजूद हैं और हादसे में प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। टोलेडो के पास उर्दा शहर के मेयर मैनुअल गालान ने बताया कि बचाव दल ने उनसे घायलों के इलाज और देखभाल के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार रखने को कहा है। सिग्नल में खराबी थी या ड्राइवर की गलती इसकी भी जांच होगी फिलहाल यह साफ नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि ट्रेन समय पर क्यों नहीं रुकी। क्या सिग्नल सिस्टम में खराबी थी या ड्राइवर ब्रेक लगाने में चूक गया, इसकी भी जांच होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रेनफे ट्रेन का ड्राइवर अभी लापता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन ड्राइवरों के संगठनों ने हादसे को असामान्य बताया है। जांच में यह भी देखा जाएगा कि टक्कर से पहले ये सिस्टम काम कर रहे थे या नहीं। 9 महीने में दूसरा बड़ा हादसा स्पेन में 9 महीने पहले भी एक ट्रेन हादसा हुआ था। उस हादसे में अंदालूसिया के अदामुज के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकरा गई थीं। इसमें 46 लोगों की मौत हुई थी। उस हादसे में इर्यो कंपनी की हाई-स्पीड ट्रेन मालागा से मैड्रिड जा रही थी। ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतरकर दूसरी पटरी पर चले गए थे और सामने से आ रही रेनफे की ट्रेन से टकरा गए थे। लोगों ने बताया था कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें भूकंप जैसा झटका महसूस हुआ था। स्पेन ट्रेन हादसा गूगल पर ट्रेंड कर रहा है… सोर्स- गूगल ट्रेंड्स ------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- हूतियों को हमला न करने के बदले पैसे देगा सऊदी: रक्षा मंत्री 1 अरब डॉलर लेकर तेहरान पहुंचे; ईरान-पाकिस्तान के जरिए मध्यस्थता की कोशिश सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच पिछले 3 महीने से जंग चल रही है। हूती विद्रोहियों ने सऊदी के कई तेल ठिकानों और एयरपोर्ट्स पर हमले किए हैं। पूरी खबर पढ़ें…