लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च

Wait 5 sec.

आजकल एक ही बैग में लैपटॉप, स्मार्टफोन और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर चलना आम बात हो गई है, लेकिन जब इन सभी डिवाइस की बैटरी एक साथ खत्म होने लगे, तो उन्हें चार्ज करने के लिए अलग-अलग केबल और चार्जर संभालना परेशानी बन सकता है. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारतीय एक्सेसरीज ब्रांड Stuffcool ने अपना नया पावर बैंक Giga Pro Max पेश किया है.इसमें 20,000mAh की बैटरी के साथ 100W तक की चार्जिंग क्षमता दी गई है. इसकी खास बात है कि इसमें USB-C केबल पहले से जुड़ी हुई है, जिसे जरूरत पड़ने पर बाहर निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं और काम होने पर वापस पावर बैंक में रख सकते हैं. Stuffcool Giga Pro Max के खास फीचर्स क्या हैंStuffcool Giga Pro Max में 20,000mAh की बैटरी दी गई है, जिसकी रेटिंग 77Wh है. यह पावर बैंक PPS चार्जिंग और Samsung Super Fast Charging 2.0 को भी सपोर्ट करता है. इसकी सबसे खास बात इसका बिल्ट-इन रिट्रैक्टेबल USB-C केबल है. डिवाइस को चार्ज करने के लिए अलग से केबल साथ रखने की जरूरत नहीं होगी. जरूरत पड़ने पर इस केबल को बाहर निकालकर इस्तेमाल किया जा सकता है और चार्जिंग पूरी होने के बाद इसे वापस पावर बैंक के अंदर रखा जा सकता है. कंपनी के मुताबिक, इस केबल में E-marker चिप दी गई है.Stuffcool Giga Pro Max की कीमत और उपलब्धताStuffcool Giga Pro Max को भारत में 5,499 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India से खरीदा जा सकता है, हालांकि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कीमत और ऑफर बदल सकते हैं.यह भी पढ़ें - वीडियो, गेमिंग और डाउनलोडिंग के लिए 3GB डेटा, किस कंपनी का प्लान चुनें?चार्जिंग के दौरान दिखेगा बैटरी लेवलइसमें डिजिटल डिस्प्ले भी दिया गया है, जो पावर बैंक में बची हुई बैटरी का प्रतिशत दिखाता है. इससे यूजर को अंदाजा लगाने की जगह पता चल सकता है कि डिवाइस में कितनी चार्जिंग बाकी है. इसके अलावा इसमें पास-थ्रू चार्जिंग का फीचर मिलता है. इसकी मदद से पावर बैंक को खुद चार्ज करते समय उससे जुड़े दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं. एक साथ चार्ज कर सकेंगे कई डिवाइसइस पावर बैंक में कुल 100W तक का आउटपुट मिलता है. इसमें बिल्ट-इन USB-C केबल से 65W तक और अलग USB-C पोर्ट से 35W तक की पावर मिल सकती है.  जिससे यूजर एक तरफ लैपटॉप चार्ज कर सकते हैं, जबकि दूसरी तरफ स्मार्टफोन या किसी अन्य डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है. इसमें USB-A पोर्ट भी दिया गया है. यूजर बिल्ट-इन केबल से 65W और USB-A पोर्ट से 18W आउटपुट के साथ डिवाइस चार्ज कर सकते हैं. पावर बैंक में मौजूद USB-C केबल, USB-C पोर्ट और USB-A पोर्ट की मदद से एक साथ तीन डिवाइस कनेक्ट करने का ऑप्शन भी मिलता है.यह भी पढ़ें - सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम