रायपुर में हजारों का आया है ई- चालान, घबराएं नहीं, 45 दिन में करें यहां पर शिकायत, जानिए पूरी प्रक्रिया

Wait 5 sec.

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने ई चालान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए नई शिकायत निवारण प्रणाली लागू की है। गलत चालान कटने पर वाहन चालक 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन या ऑफलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात को निवारण अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिससे समस्याओं की त्वरित जांच और समाधान सुनिश्चित किया जा सके।