भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर से नागपुर जा रहे एक पिकअप वाहन से चार करोड़ रुपये की भारी नकदी बरामद की है। वाहन के भीतर विशेष रूप से गुप्त चेंबर तैयार किया गया था। पुलिस ने मौके से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर नकदी के स्रोत की विस्तृत जांच शुरू की।