त्याग या सिर्फ सोशल मीडिया का क्रेज? जानिए आज के पति भी क्यों रख रहे हैं करवाचौथ का उपवास

Wait 5 sec.

उत्तर भारत के पारंपरिक पर्व करवाचौथ पर अब पारंपरिक मान्यताओं के साथ आधुनिक रिश्तों की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। जहां पहले केवल विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती थीं, वहीं अब कई पति भी पत्नी के प्रति प्रेम, सम्मान और बराबरी की भावना दर्शाने के लिए पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर व्रत रख रहे हैं।